राम भक्त सेवा दल परिवार ने की बैठक, लिया कई निर्णय

एनपीटी पाकुड़ ब्यूरो,
पाकुड़ (झा०खं०), पाकुड़ जिले के सदर प्रखण्ड पाकुड़ अन्तर्गत गोकुलपुर परिसदन के निकट एक बैठक का आयोजन प्रदेश महामंत्री राम ठाकुर की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य रूप से संगठन के विस्तार सहित जिले में गौशाला खोलने हेतु पहल करने का निर्णय लिया गया। वही मुख्य रूप से आगामी रामनवमी को देखते हुए एक भव्य मेला सह- भक्ति जागरण का आयोजन करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। इस कार्यक्रम में पाकुड़ की इतिहास में पहली बार 60 फिट भगवान श्री राम के प्रतिमा के साथ- साथ कई आकर्षक झूले जो पहली बार यहां के लोग देखेंगे मुख्य आकर्षण होगा। इस हेतु श्रीं रामनवमी जन्मोत्सव मेला समिति का गठन करते हुए पदों की घोषणा किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सागर चौधरी को अध्यक्ष, रतन कुमार भगत एवं पिंकी मंडल को उपाध्यक्ष, प्रीतम सिंह यादव को सचिव, राहुल कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, कार्यक्रम प्रमुख राम ठाकुर, साज- सज्जा प्रमुख राजेश तिवारी को बनाया गया।