बरेली
SRMSCET में फार्मेसी पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी 23 से
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SRMSCET) के फार्मेसी विभाग की ओर से 23 और 24 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी GHPID-2026 का आयोजन किया जा रहा है। विषय है – “Transforming Global Health Through Pharmaceutical Innovations and Digital Integration”। यह गोष्ठी हाइब्रिड मोड में होगी।
गोष्ठी की मुख्य थीम “Pharmaceutical Innovation in Digital Health” है। यह जानकारी गोष्ठी के संयोजक प्रो. (डॉ.) अमित कुमार शर्मा ने दी।
गोष्ठी में AVIPS के निदेशक एवं शोभित विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रणजीत सिंह मुख्य अतिथि होंगे। IFTM मुरादाबाद के प्रो वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) नवनीत वर्मा, GMN कॉलेज अंबाला के प्राचार्य एवं APTI उपाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) रोहित दत्त और AKTU लखनऊ के फार्मेसी HOD डॉ. आकाश वेद विशिष्ट अतिथि होंगे। प्रमुख विषयों में AI एवं डिजिटल हेल्थ, नैनो टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, प्रिसिजन मेडिसिन, क्लीनिकल फार्मेसी और सस्टेनेबल फार्मास्यूटिकल विज्ञान शामिल हैं।
गोष्ठी के मुख्य संरक्षक SRMS ट्रस्ट चेयरमैन देव मूर्ति हैं। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रभाकर गुप्ता करेंगे। सह-संयोजक प्रो. (डॉ.) नीता यादव और आयोजन सचिव डॉ. राशि वर्मा हैं।



