जामताड़ा

कार्तिक मास की एक माह की प्रभात फेरी का भक्तिमय माहौल में समापन

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
करमाटांड़। प्रखंड क्षेत्र के हतबंधा गांव में बंगला पंचांग (पांजी) के अनुसार कार्तिक मास के पावन अवसर पर पिछले चार वर्षों से चली आ रही प्रभात फेरी की सनातन परंपरा का एक माह पूरा होने पर बुधवार को भव्य समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। पूरे एक महीने तक प्रतिदिन सुबह महिला, पुरुष, युवा और बच्चे मां काली मंदिर प्रांगण में एकत्रित होकर प्रभात फेरी में शामिल होते थे।
समापन समारोह के अवसर पर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। मां काली और भगवान विष्णु के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के अंत में महाप्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया। गौरतलब है कि कार्तिक मास के दौरान प्रतिदिन तड़के स्नान-ध्यान के बाद श्रद्धालु मां काली मंदिर परिसर में एकत्रित होकर भजन-कीर्तन करते हुए पूरे गांव में प्रभात फेरी निकालते थे। लगभग एक घंटे तक चलने वाली इस प्रभात फेरी का समापन पुनः मंदिर परिसर में आरती और प्रसाद वितरण के साथ होता था। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मुख्य संचालक मनभोला पंडित एवं ठाकुर पंडित के नेतृत्व में सरोज देवी, श्रवण कुमार पंडित, अनिल पंडित, शंकर पंडित, सूदन पंडित, रामकुमार पंडित, सबुर पंडित, अर्जुन पंडित, मेघु पंडित, कार्तिक पंडित, शुकर यादव, पोखन पंडित, धनेश्वर पंडित, झक्सु पंडित, कीटि पंडित तथा छोटू पंडित उर्फ मयंक पंडित सहित गांव के अनेक ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इस आयोजन से गांव में धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देखने को मिला।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button