पाकुड़
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह: लिट्टीपाड़ा में फॉर्च्यूनर पेड़ से टकराई, चालक सुरक्षित
High speed became the reason for the accident: Fortuner collided with a tree in Littipada, driver safe

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लिट्टीपाड़ा(पाकुड़):-लिट्टीपाड़ा–अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क पर चीतलों फोरम के समीप शुक्रवार को एक टोयोटा फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि चालक को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज रफ्तार में था और अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।



