आभावास के दो राजकीय विद्यालय में विज्ञान संकाय की मिली सौगात।
खंडेला विधायक सुभाष मील का ग्रामीणों ने जताया आभार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
सीकर,आभावास। ग्राम आभावास के सेठ मांगीलाल चंपालाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में विज्ञान संकाय की स्वीकृति जारी कर दी गई है। ग्रामीणों और शिक्षकों ने खंडेला विधायक सुभाष मील का आभार जताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र शर्मा और झाबरसिंह वर्मा ने बताया की विभागीय निर्देशानुसार नए शैक्षणिक सत्र 2025 -26 से कक्षा 11 में विज्ञान संकल्प की कक्षाएं शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह स्वीकृति विद्यालयों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम अच्छे छात्र संख्या और समुचित भौतिक संसाधनों को देखते हुए दी गई है। आभावास ग्राम वासियों की विज्ञान संकाय की लंबे समय से मांग चल रही थी फिर खंडेला विधायक ने इस मांग को प्राथमिकता से उठाते हुए इससे शिक्षा विभाग तक पहुंचाया तुरंत आदेश निकाल दिए गए।

चारों ओर खुशी की लहर। जैसे ही विज्ञान संकाय स्वीकृत की खबर गांव में फैल गई छात्र-छात्राओं अभिभावकों ग्रामीणों में खुशी लहर दौड़ गई।आभावास के मेधावी छात्र-छात्राएं अपने ही गांव में रहकर विज्ञान की पढ़ाई कर सकेंगे पढ़ने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा शिक्षा के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक रूप से भी उन्हें लाभ मिलेगा



