ललितपुर

पूर्व सांसद स्व.सुजान सिंह बुन्देला की तृतीय पुण्य स्मृति पर श्रद्धांजलि और सेवा भाव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। पूर्व सांसद बड़े राजा साहब स्व.सुजान सिंह बुंदेला की तृतीय पुण्य स्मृति पर अन्नपूर्णा भोजनालय में भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान गरीबों और जरूरतमंदों के लिए भोजन एवं प्रसाद का वितरण किया गया, जो उनकी जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रतीक रहा। स्व.सुजान सिंह बुंदेला बुंदेलखंड की राजनीति में एक प्रमुख व्यक्तित्व थे। वे दो बार झांसी-ललितपुर क्षेत्र से लोकसभा सांसद रह चुके थे और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में जनसेवा, ईमानदारी तथा समाज कल्याण के प्रति अपनी निष्ठा के लिए याद किए जाते हैं। उनकी पुण्यतिथि पर स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी याद में सेवा कार्य कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेबे सप्पू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय जैन कल्लू, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक बालकृष्ण नायक नन्ना, बुविसे प्रमुख हरीश कपूर टीटू, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा आचार्यजी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश लोधी, अजित जैन, स्नातक विधायक प्रतिनिधि विजय यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा.दयाराम रजक, एड. हरदयाल लोधी, सतेन्द्र प्रताप सिंह सिसौदिया, अमरपाल सिंह बुन्देला, भगतराजा बुंदेला, महेंद्र अग्निहोत्री, पूर्व पार्षद सलीम मंसूरी, सेतु यादव, वीरेन्द्र पुरोहित, शाकिर खान, संदीप बबेले, प्रकाश राय, अश्वनी पुरोहित, गोलू, संजय जैन, रिंकू, बॉबी परमार, पुष्पेंद्र बुंदेला, मनोज, तिलक बानोली, अनिल शर्मा, द्वारका निरंजन, मनोज सोनी और अन्य कई सम्मानित नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर सभी ने स्व.बुंदेलाजी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी सादगी, जनसेवा और बुंदेलखंड के विकास के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button