गोड्डा

पीडीजे ने ली निपनिया के ग्रामीणों की सुधि, सुनी समस्याएं

निपनियां गांव के जरुरमंदों, दिव्यांग व विधवा के बीच कंबल व मिठाई का वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सदर प्रखंड के निपनियां गांव में शिविर आयोजित कर गरीब व जरुरमंद विधवा, दिव्यांगों के बीच डालसा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार, डालसा सचिव दीपक कुमार, बीडीओ दयानंद जायसवाल , पुलिस उपाधीक्षक केपीएन चौधरी, नगर थाना प्रभारी दिनेश महली, मुखिया शहजादी खातून, एलएडीसी अजीत कुमार आदि ने कंबल का वितरण किया। मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार ने कहा कि अभिवंचितों को न्यास सुलभ कराना ही डालसा का मुख्य उद्देश्य है। कोई भी नागरिक अधिकार से वंचित नहीं रहे इसी के लिए आपके द्वार तक पहुंचे हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जरुरतमंदों तक पहुंचाना ही मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बारी-बारी से ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए बीडीओ सहित अन्य पदाधिकारियों को
आवश्यक निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने वृद्धावस्था पेंशन की अनियमितता व बंद रहने की शिकायत सुनाई। किसी भी योजना का लाभ पाने के लिए पीएलवी के माध्यम से आवेदन जमा कराने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों ग्रामीणों के बीच कंबल, मिठाई व पानी की बाेतलें वितरित की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश कुमार, अधिकार मित्र नवीन कुमार, धनंजय कुमार, रोबिन यादव, अजय टुडू, चंदन कुमार, ममता कुमारी, पूजा रानी सहित ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button