बरेली
UPI पर टैक्स के विरोध में कल कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन व पुतला दहन करेंगे व्यापारी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ0प्र0 (पंजी0) जनपद बरेली द्वारा UPI पर टैक्स लगाए जाने के विरोध में कल कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन व पुतला दहन किया जाएगा। प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आह्वान पर पूरे प्रदेश में विरोध हो रहा है। इसी क्रम में बरेली में जिला अध्यक्ष अकरम खान के नेतृत्व में दिनांक 07/10/2026 बुधवार प्रातः 11:30 बजे कलेक्ट्रेट बरेली पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
प्रेस विज्ञप्ति जिला अध्यक्ष अकरम खान व जिला महासचिव कमल गुप्ता द्वारा जारी की गई है।



