कैराना
स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। आपरेशन सवेरा के तहत पुलिस ने 125 ग्राम स्मैक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
एसआई गौरव चौहान पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गांव भूरा निवासी ताहिर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 125 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।


