कैराना

श्रवण लीला देख भाव—विभोर हुए श्रद्धालु

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। नगर के गौशाला भवन में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव के तीसरे दिन श्रवण लीला के साथ भगवान श्रीराम जन्म का मंचन किया गया। श्रवण कुमार की अपने नेत्रहीन माता-पिता के प्रति भक्ति का प्रसंग देखकर श्रद्धालु भावुक हो गए।
मंचन में दिखाया गया कि श्रवण कुमार अपने माता-पिता ज्ञानवती और शांतनू को कांवड़ में बैठाकर चारधाम यात्रा करा रहे हैं। यात्रा के दौरान माता-पिता के लिए सरयू से पानी लेने पहुंचे श्रवण को शिकार पर निकले राजा दशरथ ने जंगली जानवर समझकर शब्दभेदी बाण मार दिया। घायल श्रवण ने दशरथ से अपने माता-पिता की प्यास बुझाने का आग्रह किया और प्राण त्याग दिए। घटना की जानकारी मिलने पर श्रवण के माता-पिता ने दशरथ को पुत्र वियोग का श्राप दिया। इसके बाद दशरथ के पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ कराने और भगवान विष्णु के श्रीराम के रूप में अवतार लेने का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। श्रीराम सहित चारों भाइयों के जन्म पर श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। श्रवण की भूमिका सोनू प्रजापति, दशरथ की अनुज प्रजापति और गुरु वशिष्ठ की भूमिका डॉ. सुशील कुमार ने निभाई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button