मथुरा

गोवर्धन में गवाह पर जानलेवा हमला

थाने में घुसकर बचाई जान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र में एक मुकदमे के गवाह पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि अदालत में गवाही देने की रंजिश को लेकर जमानत पर छूटे आरोपी व उनके साथियों ने जानलेवा हमला किया है। हमले के दौरान पीड़ित ने थाने में घुसकर अपनी जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर छह नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गांव भवनपुरा निवासी शांतनु ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक मुकदमे में गवाह है। आरोपी अभिषेक सिसौदिया की जमानत छह फरवरी को जिला जज न्यायालय से मंजूर हुई थी। आरोप है कि जमानत पर छूटने के बाद आरोपी ने 9 फरवरी को देर शाम दानघाटी मंदिर के पास पीड़ित को घेर लिया। पीड़ित के अनुसार अभिषेक सिसौदिया अपनी गाड़ी में दाऊ सिसौदिया, शिवा प्रजापति, आकाश, भानु ठाकुर, लव कौशिक तथा छह, सात अज्ञात लोग सवार थे। सभी ने मिलकर उनकी बेरहमी से पिटाई की। शांतनु का कहना है कि हमलावर उसे जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागा और सीधे थाना गोवर्धन में घुस गया। पीड़ित का दावा है कि घटना की वीडियो फुटेज भी उसके पास है। थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button