पाकुड़

पाकुड़ प्रखण्ड परिसर में डीएमएफटी फंड से शौचालय निर्माण कार्य प्रारम्भ

Toilet construction work started in Pakur block premises from DMFT fund.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आम जनों की सुविधा के ध्यानार्थ पाकुड़ प्रखण्ड परिसर में डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) फंड से शौचालय निर्माण कार्य शुरू किया गया है। मंगलवार को सहायक अभियंता जमील अख्तर एवं जूनियर इंजीनियर रवि राकेश निर्माण स्थल पर पहुंचकर शौचालय का लेआउट तैयार करते नजर आए। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य प्रखंड क्षेत्र के दूरदराज से आने वाले आम नागरिकों को स्वच्छ और सुलभ शौचालय सुविधा उपलब्ध कराना है। अधिकारियों ने बताया कि यह शौचालय परिसर में आने वाले लोगों की मूलभूत जरूरतों की पूर्ति करेगा और परिसर की सुव्यवस्थित व्यवस्था को और बेहतर बनाएगा। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह कदम सराहनीय है और इससे प्रखंड कार्यालय आने वाले ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिलेगी। प्रशासन का लक्ष्य है आम जनता को स्वच्छता और सुविधा से जोड़ना, ताकि सरकारी परिसरों में साफ-सुथरा और व्यवस्थित वातावरण बना रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button