बरेली

सेना में लेफ्टिनेंट बनकर नील शर्मा ने किया बरेली का नाम रोशन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बटलर प्लाजा के व्यवसायी शैलेश शर्मा के बेटे नील शर्मा ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर बरेली का नाम रोशन किया है।
उन्होंने बताया कि अपनी मेहनत और लगन के बल पर ऐसी उड़ान भरी कि वो सेना में लेफ्निेंट बन गया। उनके चयन होने पर बधाई देने वालों का उनके घर पवन बिहार में  तांता लगा रहा।
उनके पिता बटलर प्लाजा में एक ऑप्टिकल सेंटर चलते हैं। जबकि माता सामान्य गृहणी हैं, उनकी छोटी बहन नोवीं क्लास में पढ़ाई कर रही है। लेफ्टिनेंट नील की माता अलका शर्मा ने बताया कि यह नील की मेहनत और लगन का ही परिणाम है।
एक सवाल के जबाब में लेफ्टिनेंट नील शर्मा ने बताया कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है।
पवन विहार निवासी लेफ्टिनेंट नील शर्मा ने, जिन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए), पुणे एवं भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), देहरादून से कठोर प्रशिक्षण प्राप्त कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद तक पहुँचने का गौरव हासिल किया। यह जीआरएम के मेधावी छात्र रहे हैं।
अपने चुनौती पूर्ण सफर को साझा करते हुए लेफ्टिनेंट नील शर्मा ने बताया कि लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण, नियमित अभ्यास और मानसिक दृढ़ता ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया। उन्होंने कहा कि आईएमए का प्रशिक्षण न केवल शारीरिक क्षमता को मजबूत करता है, बल्कि नेतृत्व कौशल, राष्ट्रभक्ति और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करता है।
बातचीत के दौरान लेफ्टिनेंट नील शर्मा ने युवाओं को संदेश दिया कि असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेना में सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि देश के प्रति समर्पण, अनुशासन और सम्मान से जुड़ा हुआ जीवन-दर्शन है।
लेफ्टिनेंट नील शर्मा के पिता शैलेश शर्मा बटलर प्लाजा के एक व्यवसायी हैं, माता अल्का शर्मा गृहिणी हैं, जबकि उनकी बहन भाव्या शर्मा कक्षा 9 में जीआरएम स्कूल में अध्ययनरत हैं। पूरे परिवार को उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button