मथुरा

राष्ट्रपति का मथुरा दाैरा, डीजीपी और एसीएस ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, अधिकारियों को दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मथुरा दौरे की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंगलवार को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा और अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार मथुरा पहुंचे। श्रीकृष्ण जन्मभूमि और श्रीकुब्जा कृष्ण मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था देखी। शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। राष्ट्रपति का मथुरा में 25 सितंबर को दौरा प्रस्तावित है। वह वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर, निधिवन और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के अलावा अंतापाड़ा स्थित कुब्जा-श्रीकृष्ण मंदिर में दर्शन करने पहुंचेंगी। पुलिस-प्रशासनिक मशीनरी उनके दौरे की तैयारियों में लगी हुई है। वृंदावन से लेकर मथुरा शहर तक लगातार तैयारियां की जा रही हैं। अंतापाड़ा के उपेक्षित पड़े कुब्जा श्रीकृष्ण मंदिर में राष्ट्रपति के दर्शन कार्यक्रम को लेकर सबसे ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन लगातार इस इलाके में साफ-सफाई के अलावा अन्य कार्य करा रहा है। अभी उनका जन्मभूमि से कुब्जा श्रीकृष्ण मंदिर तक पहुंचने का रूट भी फाइनल नहीं किया गया है। उनके दौरे की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए ही मंगलवार को डीजीपी राजीव कृष्ण और अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने निरीक्षण किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button