खैरथल

14 हजार वोटों की ऐतिहासिक जीत, गुलशन शर्मा और सोनू गुर्जर को बधाइयों का दौर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। यूथ कांग्रेस जिला खैरथल-तिजारा में शानदार जीत हासिल करने पर जिला अध्यक्ष गुलशन शर्मा एवं जिला महासचिव सोनू गुर्जर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। दोनों युवा नेताओं ने 14 हजार वोटों से ऐतिहासिक विजय हासिल की।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत युवाओं के विश्वास, मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण की जीत है। गुलशन शर्मा एवं सोनू गुर्जर के नेतृत्व में खैरथल-तिजारा यूथ कांग्रेस के और मजबूत होने तथा युवाओं की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने की उम्मीद जताई गई।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि दोनों नेताओं के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस नई ऊंचाइयों को छुएगी और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। विजय पर समर्थकों ने खुशी जताते हुए दोनों नेताओं के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
व्यापार कमेटी के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता पार्षद सर्वेश गुप्ता ने जिलाध्यक्ष का मूंह मीठा करवा कर बधाई और शुभकामनाएं दी
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button