शामली

आराधना मिश्रा मोना के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के मनोनयन पर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए मिठाई वितरित की। कार्यकर्ताओं ने उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।
ओमप्रकाश शर्मा के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का आभार जताया।
इस दौरान आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश अध्यक्ष, सहारनपुर सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष तथा देवेंद्र निषाद और आलोक प्रताप को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भी हर्ष व्यक्त किया गया।
ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि आराधना मिश्रा मोना के अनुभव और कुशल नेतृत्व से प्रदेश में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी। पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए आमजन की आवाज बनने का कार्य करेगी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया।
इस अवसर पर बाबूखान, प्रवीण तरार, ओमवीर उपाध्याय, शेखर पाल, रविंद्र आर्य, विनोद कुमार अत्री, आदेश कश्यप और सागर कालखंडे आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button