शामली
121 लोगों की हुई निशुल्क नेत्र जांच, चिकित्सक ने दिया परामर्श

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
शामली। लायंस क्लब शामली सेनर्जी एवं कदम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रेलपार स्थित केके पब्लिक स्कूल में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ. श्रेय माहेश्वरी ने 121 लोगों की आंखों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।
शिविर का शुभारंभ सदर विधायक प्रसन्न चौधरी और नगर पालिका चेयरमैन अरविंद संगल ने किया। अतिथियों ने संस्थाओं के जनसेवा कार्यों की सराहना की। शिविर के प्रोजेक्ट चेयरमैन रुचिर सिंघल एवं तुषार धवन रहे, जबकि सभासद संजय उपाध्याय ने भी सहयोग किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि ऐसे शिविरों से जरूरतमंद और असहाय लोगों को लाभ मिलता है। आर्थिक या अन्य कारणों से जो लोग नियमित रूप से आंखों की जांच नहीं करा पाते, उन्हें इन शिविरों के माध्यम से निशुल्क जांच और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा मिलती है। उन्होंने क्लब के प्रयासों की सराहना की।
इस दौरान अध्यक्ष अमन शर्मा, सचिव वैभव गुप्ता, आकाश सिंघल, भारत सिंघल, डॉ. अजय वर्मा, विश्वास तेहरी, शुभम सिंघल और वर्धन जैन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।


