उत्तर प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

भदोही अब संत रविदास नगर होगा, सीएम योगी ने की घोषणा

बोले- पिछली सरकारें प्रदेश का कर रहीं थीं विनाश

भदोही। सीएम योगी ने कहा कि संत रविदास नगर, मिजार्पुर और वाराणसी को सिल्क क्लस्टर के रूप में विकसित किया जाएगा। वाराणसी-विंध्य क्षेत्रीय विकास योजना भी जल्द लागू होगी। इंडिया कारपेट एक्सपो के स्वर्ण जयंती संस्करण में मुख्यमंत्री ने कालीन उद्योग के निर्यातकों, विक्रेताओं और उद्यमियों से सीधा संवाद किया। उद्यमियों ने कालीन कारोबार की समस्याएं और उद्योग के विकास को लेकर अपने सुझाव मुख्यमंत्री के सामने रखे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भदोही में अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद भिखारीपुर मैदान में आयोजित जनसभा में उन्होंने 1340 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर जिले को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाराणसी, भदोही और मिजार्पुर को मिलाकर सिल्क क्लस्टर के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे कालीन, रेशम और हस्तशिल्प उद्योग को नई उड़ान मिलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब माफिया, कर्फ्यू और उपद्रव के दौर से निकल चुका है। प्रदेश माफिया मुक्त, कर्फ्यू मुक्त और उपद्रव मुक्त होने के साथ अब उत्सव युक्त प्रदेश के रूप में आगे बढ़ रहा है। कानून-व्यवस्था में आए बदलाव का असर निवेश और रोजगार के अवसरों पर भी दिखाई दे रहा है।
सपा पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उसके एजेंडे में युवा और महिला नहीं, बल्कि परिवार, माफिया और दंगाई रहे हैं। इसके विपरीत भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश का नौजवान खेलों के लिए तैयार हो रहा है। सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सुविधाओं का लगातार विस्तार कर रही है।
कालीन की कारीगरी देखकर बोले—हुनर को मिलेगी नई उड़ान
अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने कालीनों की बारीक कारीगरी, डिजाइन और निर्माण कला को देखा तथा कारीगरों के हुनर की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कालीन उद्योग से जुड़े लोगों से बातचीत भी की।
सीईपीसी चेयरमैन कुलदीप राज वाटल और वाइस चेयरमैन असलम महबूब ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भदोही का कालीन उद्योग देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है। सरकार का प्रयास है कि कारीगरों और निर्यातकों को आधुनिक सुविधाएं, बेहतर बाजार और नई तकनीक उपलब्ध कराई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वांचल के तीन प्रमुख जिलों को जोड़कर सिल्क क्लस्टर विकसित होने से इस क्षेत्र की पारंपरिक कला और उद्योग को अंतरराष्ट्रीय बाजार में और मजबूती मिलेगी।
हस्तनिर्मित कालीन के लिए अलग नीति की मांग
फिर बदला भदोही का नाम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में भदोही के नाम को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिला अब संत रविदास नगर भदोही के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद नाम को लेकर जनसभा में चर्चा तेज हो गई।
परिवार-माफिया-दंगाई सपा का एजेंडा
मुख्यमंत्री ने सपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उसके एजेंडे में युवा और महिला नहीं हैं। सपा की राजनीति परिवार, माफिया और दंगाइयों के इर्द-गिर्द रही है। भाजपा सरकार ने प्रदेश को इस व्यवस्था से बाहर निकालकर कानून-व्यवस्था और विकास का माहौल बनाया है।
मुख्यमंत्री ने कालीन मेले में लगे स्टालों का बारीकी से निरीक्षण किया। विभिन्न डिजाइनों और कारीगरी को देखकर उन्होंने कारीगरों के हुनर की सराहना की। सीईपीसी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मेले और कालीन उद्योग से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button