शामली

स्टेयरिंग लॉक होने से हाईवे पर जीरी से भरा ट्रक पलटा, चालक बाल-बाल बचा

टपराना गोल चक्कर के पास हुआ हादसा, कुछ देर यातायात रहा प्रभावित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर टपराना गोल चक्कर के पास शनिवार देर शाम स्टेयरिंग लॉक होने से जीरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार लखनऊ से जीरी लेकर ट्रक पंजाब जा रहा था। टपराना गोल चक्कर के पास पहुंचते ही अचानक ट्रक का स्टेयरिंग लॉक हो गया। चालक सरदार सिंह ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में भरी जीरी सड़क पर फैल गई।
ट्रक पलटने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। बाद में ट्रक को सड़क से हटाने की कार्रवाई की गई। चालक सरदार सिंह के अनुसार, स्टेयरिंग अचानक लॉक होने के कारण हादसा हुआ। हादसे में सभी लोग सुरक्षित हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button