गोड्डा
गोड्डा महागामा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के रूप में मनाया गया,
सफाई कर्मियों के बीच साड़ी का वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा/महागामा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर महागामा भाजपा कार्यालय में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अनुमंडल में कार्यरत सभी सफाई कर्मियों को सम्मानित करते हुए उनके बीच साड़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने की।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए गर्व का दिन है, क्योंकि हम ऐसे पुरुष का जन्मदिन मना रहे हैं जिनकी दूरदृष्टि और सफल प्रयासों से भारत आज मजबूती के साथ विश्व पटल पर अपनी पहचान बना रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी हमेशा अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुँचाने की सोच रखते हैं। जब समाज का अंतिम व्यक्ति मजबूत होगा, तभी देश भी मजबूत होगा। हमें उनके इस संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा साथ खड़ा रहना है।कार्यक्रम में सफाई कर्मियों को समाज का वास्तविक निर्माता बताते हुए उन्हें सम्मानित किया गया और उनके योगदान की सराहना की गई। मौके पर जिला महामंत्री मुरारी चौबे, कुंवर सुनीता सिंह, मंडल अध्यक्ष अशोक यादव, राजेंद्र यादव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विशेष आकर्षण: कार्यक्रम में “सेवा ही संगठन” की भावना को आत्मसात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई तथा सेवा पखवाड़ा को जनसेवा का संकल्प माना गया।



