हापुड़

3 फुट लंबे दूल्हे और 2 फुट 7 इंच लंबी दुल्हन ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ लिए सात फेरे….

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) – यूपी के जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में हुई एक अनोखी शादी इन दिनों चारों ओर चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां 3 फुट लंबे दूल्हे विजय और 2 फुट 7 इंच लंबी दुल्हन चांऊल ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेकर जीवन की नई शुरुआत की है ।

जनपद हापुड के धौलाना कस्बे में शनिवार को एक अनोखा विवाह संपन्न हुआ जिसमें  2 फुट 7 इंच लंबी दुल्हन चाऊंल ने लगभग 3 फुट लंबे दूल्हे विजय के साथ सात फेरे लिए। यह विवाह अपनी अनोखी जोड़ी होने के कारण लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया । चाऊंल के पिता सतपाल लंबे समय से अपनी बेटी के लिए उपयुक्त वर की तलाश कर रहे थे। बेटी की कम लंबाई के कारण उन्हें कई बार निराशा का सामना करना पड़ा जबकि  वहीं मोदीनगर निवासी यशपाल प्रजापति के 3 फुट लंबे पुत्र विजय के लिए भी परिजन जीवनसाथी की तलाश में थे । संयोगवश, एक रिश्तेदार के माध्यम से दोनों परिवारों का संपर्क हुआ।बातचीत आगे बढ़ी और आपसी सहमति से विवाह तय हो गया। शनिवार को विजय बैंड-बाजे और डीजे के साथ बारात लेकर धौलाना पहुंचे। इस अनोखी जोड़ी को देखने के लिए मोहल्ले के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। जयमाला के दौरान उपस्थित लोगों ने इस यादगार पल को अपने मोबाइल फोन में कैद किया। यह विवाह पारंपरिक हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। दोनों परिवारों ने नवदंपति को सुखद और समृद्ध वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button