शामली

सरकारी अस्पताल में टीकाकरण व्यवस्थाओं का निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। नगर के सरकारी अस्पताल में टीकाकरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से टीकाकरण अधिकारी डॉ. गुंजन सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में संचालित टीकाकरण केंद्र की व्यवस्थाओं, वैक्सीन भंडारण, रजिस्टर संधारण तथा लाभार्थियों को दी जा रही सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया।निरीक्षण उपरांत डॉ. गुंजन सिंह ने अस्पताल में तैनात एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान उन्होंने टीकाकरण कार्यक्रम को शासन की मंशा के अनुरूप प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया तथा शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नियमित टीकाकरण के साथ-साथ छूटे हुए लाभार्थियों को चिह्नित कर समयबद्ध रूप से टीकाकरण कराने के भी निर्देश जारी किए।डॉ. गुंजन सिंह ने कहा कि टीकाकरण बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने टीकाकरण कार्य में तेजी लाने, जन-जागरूकता बढ़ाने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की अपील की।इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह द्वारा अस्पताल में टीकाकरण से संबंधित सभी व्यवस्थाएं पूर्ण एवं संतोषजनक पाए जाने पर टीकाकरण अधिकारी ने उनकी प्रशंसा करते हुए पीठ थपथपाई। इस दौरान सरकारी अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button