झुंझुनू
निर्मल नाथ आश्रम टोरड़ा रामपुरा में विशाल भंडारा एवं वार्षिक मेला 7अप्रैल को
आज रात्रि में होगा सत्संग

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कोटपूतली। क्षेत्र के टोरडा गुजरान रामपुरा में स्थित प्रसिद्ध प्राचीन नाथ संप्रदाय के संतों की तपोस्थली रही निर्मलनाथ आश्रम में विशाल भंडारे एवं वार्षिक मेले का आयोजन 7 अप्रैल को किया जाएगा। आश्रम के महंत एवं ग्राम पंचायत टोरडा के प्रशासक प्रेमनाथ महाराज ने बताया कि 6 अप्रैल को रात्रि में सत्संग का आयोजन किया जाएगा। 7 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे ब्रह्मलीन संतो को प्रसाद का भोग लगाकर भंडारे और मेले का शुभारंभ किया जाएगा। मंगलवार को दिन में रामसिंह महासी चोटक्या वाले व प्रहलाद महासी घाटी वाले द्वारा नेहड़ा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं खेल मंडली सुभाष चंद्र परचारी एंड पार्टी द्वारा रात्रि 9:15 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी जाएगी। प्रेमनाथ महाराज ने धाम से जुड़े भक्तों को मीडिया के माध्यम से अपील कर कहा कि सभी भक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर संतों का आशीर्वाद प्राप्त करें।



