गोड्डा

जिला स्तरीय अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी लोकेश मिश्रा के द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय निगरानी एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, पीड़ितों को समयबद्ध न्याय एवं राहत उपलब्ध कराने तथा संबंधित मामलों की प्रगति की समीक्षा करना था। बैठक के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम एवं नियम के तहत प्राप्त कुल 22 मामले को समिति के समक्ष विमर्श के लिए रखा। समिति द्वारा बारी बारी से सभी प्रस्तावों की समीक्षा की गई। समीक्षा उपरांत  समिति द्वारा सर्वसम्मति से 22 प्राप्त प्रस्तावों में 02 प्रस्ताव को अनुमोदित करते हुए संबंधित मामलों में नियमानुसार 25 प्रतिशत से 50 प्रतिशत राशि पीड़ित, वादी, वादिनी को नियमानुसार भुगतान करने हेतु निर्णय लिया। वहीं, 08 प्रस्तावित मामले डालसा को प्रतिवेदित करने, 05 प्रस्ताव को अस्वीकृत करने साथ हीं अन्य 07 प्रस्तावों को नियमानुसार जांचोपरांत अगली बैठक में सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थापित करने का निर्देश दिया। मौके पर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ0 एससी शर्मा, जिला कल्याण पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंह, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी प्रमोद यादव, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, विधायक प्रतिनिधि एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button