अमेठी

न्यायपंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, बच्चों ने दिखाया कौशल

ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं की कभी नहीं, उचित अवसर और मार्गदर्शन जरूरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। सोमवार को जिले के कई विकास खंडों में न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं के साथ खेल प्रेमी शिक्षकों ने भी उत्साह से भाग लिया।
ग्रामीण मिनी स्टेडियम घोरहा में न्याय पंचायत भादर की खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष और कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम के प्र अ शिव सिंह ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम -समूह गान और लोकनृत्य में कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम की टीम प्रथम स्थान पर रही।
पी टी और विशेष प्रदर्शन में उच्च प्राथमिक विद्यालय भादर द्वितीय की टीम प्रथम स्थान पर रही।
वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक सुभाष सिंह ने सुबह बच्चों को खेल नियमों का पालन करते हुए सभी खेलों में प्रतिभाग करने की शपथ दिलाई। दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद, खो-खो, कबड्डी,पी टी, जिम्नास्टिक आदि प्रतियोगिताओं में कुल 16टीमें शामिल हुईं।
प्रतियोगिता का संचालन संकुल शिक्षक देवांशु सिंह और उमेश त्रिपाठी ने किया।ओम प्रकाश राव, दिलीप कुमार वर्मा,राणा समीर, कौशलेंद्र सिंह,नीतू सिंह, विजय प्रताप यादव,वरूण कुमार बरनवाल ,जगदीश सरोज, संध्या गुप्ता आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सांस्कृतिक टीम का मार्ग दर्शन श्रीमती लालती देवी ने किया।
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव भारती ने विजयी टीमों और खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि खेल में जीत-हार से अधिक महत्व प्रतिभाग का होता है। ग्रामीण अंचल में खिलाड़ियों की कमी नहीं, उन्हें उचित अवसर और मार्गदर्शन मिलना चाहिए।
टीकरमाफी न्याय पंचायत की प्रतियोगिता कम्पोजिट विद्यालय सवनगी में आयोजित की गई। कस्तूरीपुर और सवनगी के बच्चों ने अधिक संख्या में प्रतिभाग किया। उद्घाटन उमाकांत शास्त्री ने किया। अलखकुमार मिश्र , ललित नारायण त्रिपाठी, सुनील कुमार पाल,फूल चंद्र बौद्ध ,आदि ने विजयी टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किये।
पीपरपुर न्याय पंचायत की प्रतियोगिता कम्पोजिट विद्यालय दहियांवा में हुई। कुल आधा दर्जन टीमें शामिल हुईं। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष कपिलेश यादव ने किया। कबड्डी में दहियांवा की टीम विजेता और सांगापुर की टीम उपविजेता रही। प्राथमिक संवर्ग की 50 मीटर की दौड सत्यम,सौ मीटर की अनुराग और ‌दो सौ मीटर की इमरान ने जीती। बालिकाओं में काजल ने ‌50 मी,100 मी और 200 मीटर में प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग में अमन सरोज और प्रिंस यादव ने सौ,दो सौ‌ और400मी की दौड़ जीती। बालिकाओं में खुशी पाल और पलक नम्बर एक रही।
जितेन्द्र मिश्र, राघवेन्द्र सिंह, सुनील श्रीवास्तव, रविशंकर दूबे आदि ने छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button