पाकुड़

सांसद विजय हांसदा ने महाशिवरात्रि मेला का फीता काटकर किया उद्घाटन

MP Vijay Hansda inaugurated the Mahashivratri fair by cutting the ribbon.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज/बरहेट:। Maha Shivaratri के पावन अवसर पर Baba Gajeshwarnath Dham Shivgadi में आयोजित दो दिवसीय मेले का उद्घाटन रविवार को राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद Vijay Hansda ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी, जिला संगठन सचिव छवि हेंब्रम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर पुरोहित सुनील झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन कराया तथा पीतांबरी शिवलिंग की पूजा-अर्चना संपन्न कराई। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद Vijay Hansda ने कहा कि शिवरात्रि मेले में झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में साफा होड़ समाज एवं अन्य श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि शिवगादी संथाल परगना का एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां हर वर्ष श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। सांसद के शिवगादी पहुंचने पर प्रबंध समिति के सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मौके पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष देव सोरेन, लखिराम हेंब्रम, झामुमो प्रखंड कोषाध्यक्ष गुंजन सिंघानिया, समदा सोरेन, पप्पू भगत, लड्डू भगत, प्रखंड उपप्रमुख सह प्रबंध समिति अध्यक्ष रूपक साह सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button