
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। बिन बादल के ही आसमान में बिजली की गड़गड़ाहट शुरू होते ही पाकुड़ रेलवे कॉलोनी से जयकिष्टपुर जाने वाली सड़क के समीप एक युवक के समीप ठनका गिरा। जिसके आगोश में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गया। जबकि अन्य युवक को अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक से पाकुड़ की ओर जारे युवक रेलवे कॉलोनी इंट्री करने से पहले इस्तिंजा के लिए रोका, तभी ठनका उक्त युवक के समीप आ गिरा और वो ठनका के आगोश/ चपेट में आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। समीप में खड़े युवक की भी हालत सामान्य नहीं था, इलाज के लिए उससे स्थानीय चिकित्साल्य में ले जाया गया।



