जामताड़ा

कर्माटांड़ अंचल सभागार में नए कृषि सत्र को लेकर किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

Important information was given to the farmers regarding the new agricultural season in Karmatand Zonal Auditorium.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। जिले के कर्माटांड़: प्रखण्ड मुख्यालय स्थित अंचल सभागार में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से एकदिवसीय रवि कार्यशाला 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अंचल अधिकारी चोनाराम हेंब्रम, बीटीएम रंजीत दास और विजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। यह कार्यशाला राज्य स्तरीय, जिला स्तरीय और उसके बाद प्रखंड स्तर पर आयोजित की जा रही श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्यक्रम में बताया गया कि कर्माटांड़ प्रखंड आज कृषि के क्षेत्र में जिले के 6 ब्लॉकों में प्रथम स्थान पर है, जिसमें सभी किसान मित्रों का योगदान सराहनीय है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे बीज वितरण अभियान के तहत प्रखंड में 99% बीज वितरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि जिन किसानों को इस वर्ष बीज दिया गया है, उन्हें अगले तीन वर्षों तक बीज उपलब्ध नहीं कराया जाएगा, ताकि कलेक्टर-वाइस सिस्टम के तहत अधिक से अधिक लाभुकों को समान रूप से लाभ मिल सके। कार्यक्रम में सरसों एवं मकई के गुणवत्तायुक्त बीज वितरण पर विशेष चर्चा हुई। डुमरिया, कडरूडीह, बरमुंडी समेत चयनित क्लस्टर गांवों में बीज वितरण प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इसी क्रम में किसान क्रेडिट कार्ड अभियान को भी रफ्तार दी गई है। प्रखंड को 600 फॉर्म भरने का लक्ष्य मिला है, जिसमें अब तक 400 फॉर्म भरकर जमा किए जा चुके हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सहकारिता एवं सांख्यिकी विभाग के साथ मिलकर जमीन के क्षेत्रफल और प्रकार- जैसे बड़ी वन, बाड़ी, खेत आदिका आकलन कर ही बीज वितरण किया जाता है। मिट्टी जांच को भी अनिवार्य बताया गया। किसानों को समझाया गया कि मिट्टी जांच के लिए भूमि की 6 इंच गहराई से विभिन्न बिंदुओं से मिट्टी के नमूने लेकर उनका मिश्रण तैयार करना होगा और इसे प्रखंड स्तर पर जमा करना होगा। यह प्रक्रिया फसल उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम में प्रखंड के कई किसान मित्र एवं कृषि से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे। इनमें मिलन साधु, छोटेलाल मंडल, सुधीर मंडल, शंभू कुमार सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, उचित कुमार तिवारी, हातिम अंसारी, धीरेंद्र चंद्र दत्ता, बाबू चंद मंडल, हासिम राजा, रंजीत कुमार कर्मकार, विधान चंद्र दत्त, सुनील कुमार रजक, अरविंद कुमार मंडल, मनोज दास, रेशमी देवी, बलदेव मंडल, बहारुद्दीन अंसारी, प्रशांत कुमार मंडल सहित दर्जनों किसान मित्र शामिल थे। कार्यशाला के सफल आयोजन से किसान समुदाय में नई ऊर्जा का संचार देखा गया तथा आगामी रवि फसल की तैयारी को लेकर उपयोगी जानकारी किसानों तक पहुंचाई गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button