ठीकरिया सीनियर स्कूल में मां सरस्वती मंदिर स्थापना की रखी नींव
भामाशाह सुरेश पावण्डा ने करी मां सरस्वती की मंदिर स्थापना की पहल

नेशनल प्रेस टाइम,ब्यूरो
रींगस बावड़ी। ग्राम पंचायत ठीकरिया में सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय- ठीकरिया में मां सरस्वती मंदिर की स्थापना नींव रखी गयी। पिछले सत्र में भामाशाह सुरेश पावण्डा ने घोषणा की थी । जो मां सरस्वती मंदिर स्थापना की नींव रखने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मां सरस्वती के समक्ष बैठकर प्रार्थना करने को मौका मिलेगा। भामाशाह सुरेश पावण्डा गरीबों, मंदिरों, शिक्षा सहित अन्य कार्यों में आर्थिक सहयोग प्रदान भी करते आ रहे हैं । विद्यालय विजयपाल सिंह ने बताया की विधायक प्रतिनिधि एसडीएमसी सदस्य व भामाशाह सुरेश पावण्डा ने विद्यालय में मां सरस्वती मंदिर की स्थापना करवाने की पहल की है। जिसके लिए प्रधानाचार्य व स्टाफ सदस्यों ने धन्यवाद देकर हुए शुभ मुहूर्त में मंदिर की नींव रखी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र, पूर्व सरपंच गोविंद राम बाजिया, घीसाराम पावण्डा, सीताराम पावण्डा, महेंद्र सिंह पावण्डा, गणेश राम काजला, महिपाल सिंह, सजना धायल, मुन्नी धायल, राजेंद्र प्रसाद सामोता, सुरेंद्र कुमार वर्मा, बाबूलाल मील, चंद्रदेव सुण्डा, सुनील पारीक, ममता,शीशपाल बाजिया, अभिषेक शर्मा, मंजू चौधरी समस्त स्टाफ व गणमान्य लोग मौजूद रहे





