खैरथल
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन के बाद छका लंगर, गूंजी गुरुवाणी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। सिख समाज की ओर से गुरु गोविंद सिंह जी के 359वें पावन प्रकाश पर्व को श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया।
जिसमें नगर कीर्तन के दौरान एक से बढ़कर एक साहसिक कारनामों का प्रदर्शन मुख्य आकर्षण बना रहा। युवाओं, बच्चों के अलावा बुजुर्गो ने भी अपने करतबों से लोगों को मोहित कर दिया।
समाज के अधिवक्ता युवा नेता महेंद्र पाल सिंह टिंकु ने बताया कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ सिख समाज की ओर से आयोजित प्रकाश पर्व के अवसर पर अखंड पाठ साहिब का भोग उपरांत सज्जा दरबार में रागी जत्थों द्वारा गुरुवाणी से संगत को निहाल कर दिया।
उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा गुरु रामदास जी सिंह सभा बानसूर रोड से सुबह शुरु हुआ नगर कीर्तन मेन मार्केट, डॉ भीमराव अम्बेडकर चौक, रेलवे फाटक, किशनगढ़ रोड, झूलेलाल मंदिर से होते हुए कार्यक्रम स्थल मंगली कालोनी स्थित गुरुद्वारा कालगीधर साहिब पहुंचा। जहां शब्द कीर्तन के साथ विशाल लंगर में देर शाम तक श्रद्धालुओं ने परसादी ग्रहण की और गुरुद्वारा में शीश नवाकर आस्था जताई।
आयोजन में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों एवं समाज के बलबीर सिंह प्रीतम सिंह दौलत सिंह महेन्द्र सिंह अरविन्द सिंह डॉ बलबीर खालसा चरण सिंह जगजीत सिंह डॉ जागीर सिंह रणजीत सिंह महेन्द्र सिंह सुरजीत सिंह काला सिंह भजन सिंह गुरुदयाल सिंह गुरुचरण सिंह हरविंदर सिंह बिटु सिंह प्यारा सिंह बादल सिंह जोगेन्दर सिंह अवतार सिंह फल्ली जोगेंद्र सिंह जीतेन्द्र सिंह प्रीतम सिंह सेठी सिंह खालसा जथा मनोज सिंह दीप सिंह सहित बड़ी संख्या मे लोग मोजूद रहे


