सिंगरौली
जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत देवसर बाजार में खुलेआम बिक रही कोरेक्स सिरप,
नशा मुक्ति अभियान पर सवालिया निशान..

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । सिंगरौली जिले में नशा मुक्ति अभियान को लेकर पुलिस अधीक्षक लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं। जगह-जगह नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और थाना व चौकी स्तर पर अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए गए हैं कि जिले में किसी भी तरह की अवैध नशे की गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग तस्वीर पेश कर रही है। जिले के जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत देवसर बाजार में खुलेआम कोरेक्स कफ सिरप बेचे जाने की जानकारी सामने आई है। साथ ही वीडियो भी वायरल भी देखा जा सकता है हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि नेशनल प्रेस टाइम्स नहीं करता है। आप को बता दे यह दवा नशे के रूप में किशोरों और युवाओं के बीच तेजी से फैल रही है, और जिम्मेदार थाना प्रभारी इस गंभीर मामले में अनजान बने बैठे हैं।



