बरेली
होली, रमजान तथा ईद के त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध जिलास्तरीय पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न
सुरक्षा आपकी-संकल्प हमारा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

समस्त स्थानों पर होलिका सुरक्षा समिति का गठन किये जाने के दिये गए निर्देश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की उपस्थिति में आज होली, रमजान तथा ईद के त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध जिलास्तरीय पीस कमेटी की बैठक जी.आई.सी. ऑडिटोरियम में संपन्न हुई। बैठक का संचालन अपर जिलाधिकारी नगर ने करते हुए अधिकारियो व पीस कमेटी के सदस्यों स्वागत किया और विभिन्न थाना क्षेत्रों से आये लोगों से त्यौहार के दृष्टिगत उनके क्षेत्रों की समस्याओं को पूछा और संबंधित अधिकारियो को निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिये।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि आप लोगों का सहयोग और सामंजस्य बहुत अमूल्य है, जिसके माध्यम से समस्त त्यौहार सकुशल सम्पन्न होंगे। उन्होंने समस्त स्थानों पर होलिका सुरक्षा समिति बनाये जाने के निर्देश दिए जिसमें स्थानीय लोग शामिल हों और उन लोगों पर नजर रखें जो होलिका में निर्धारित समय से पूर्व आग लगा देते है या लोगों का सामान होलिका में डाल कर महौल खराब करने का प्रयास करते है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर 24 घण्टे पैनी नजर रखी जा रही है, गलत पोस्ट करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि पीस कमेटियां बहुत पुरानी हो गयी है अतः उनका फिर से गठन किया जायेगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियो को निर्देश दिये कि प्रधानी के इलेक्शन के कारण होली का त्यौहार और भी ज्यादा संवेदनशील है। इस कारण विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है और जिन क्षेत्रों की होलिकाये संवेदनशीलता की श्रेणी ‘ए प्लस’ में आती है वहाँ अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाये।
बैठक जिलाधिकारी ने निर्देश दिये की पुलिस व प्रशासन के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर ले और यदि कहीं कोई समस्या है तो उसका निस्तारण कराया जाए, उन्होंने कहा कि जो लोग रंग खेलना चाहते हैं उसी के साथ खेले, हानिकारक रंग, कीचड़ आदि का प्रयोग ना करें। बैठक में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी वि/रा संतोष कुमारी सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक नार्थ, पुलिस अधीक्षक साउथ, पुलिस अधीक्षक क्राइम, पुलिस अधीक्षक यातायात, समस्त उपजिलाधिकारी /पुलिस क्षेत्राधिकारी, संभ्रांत नागरिकगण, पीस कमेटी के सदस्य सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।




