राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की सफलता हेतु की गई बैठक
Meeting held for the success of National Deworming Day

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 15 सितंबर 2025 को सफलतापूर्वक मनाने के लिए नगर परिषद, पाकुड़ के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने की। बैठक में सिविल सर्जन ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का मुख्य उद्देश्य 1 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों और किशोरों को कृमि संक्रमण से मुक्त करना है। इस कार्यक्रम के तहत, पाकुड़ जिले में 1 वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के बच्चों को एलबेंडाजोल की दवा आंगनबाड़ी एवं सहिया के माध्यम से खिलाई जाएगी। जो बच्चे 15 सितंबर को दवा नहीं खा पाएंगे, उन्हें 19 सितंबर को मॉप अप राउंड के दौरान दवा खिलाई जायेगी। बैठक में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. कौशल कुमार सिंह, प्रशासक, नगर परिषद श्री अमरेंद्र कुमार चौधरी, सिटी प्रबंधक मृत्युंजय पांडेय, जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक विनोद कुमार वर्मा और अन्य स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।



