अमेठी
रामघाट विकास सेवा समिति की बैठक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी संग्रामपुर। रविवार को रामघाट विकास सेवा समिति ठेंगहा की बैठक हुई। बैठक में शरद पूर्णिमा सात अक्टूबर को आयोजित मेले और दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा की तैयारियों पर चर्चा हुई।साफ सफाई, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, झांकी प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और दुकानदारों की सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
संरक्षक करूणेश मिश्र,, अध्यक्ष अनुपम मिश्र, कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह पुलक मिश्र सुरेश कश्यप मोनू तिवारी कैलाश शुक्ल, प्रभाकर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

