गाजियाबाद

गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग ने दिल्ली-सहारनपुर यमनोत्री  मार्ग के जल्द निर्माण की मांग की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गाजियाबाद: सांसद अतुल गर्ग ने उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर दिल्ली-सहारनपुर यमनोत्री राजमार्ग (709 बी) के निर्माण के लिए शीघ्र कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग के निर्माण के संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में सैद्धांतिक निर्णय पहले ही लिया जा चुका है।
सांसद ने यह भी उल्लेख किया कि जिला समन्वय समिति दिशा की बैठक में स्थानीय लोक निर्माण अधिकारियों द्वारा सांसद को अवगत कराया गया कि इस मार्ग के निर्माण के लिए 32.73 करोड़ रुपये की राशि परियोजना के रूप में स्वीकृत की जा चुकी है।
अतुल गर्ग ने कहा कि यह मार्ग वर्तमान में अत्यंत जर्जर स्थिति में है और बार-बार मरम्मत पर धनराशि खर्च करने के बजाय सड़क और नालों का एकमुश्त और ठोस निर्माण कराना अधिक लाभकारी और व्यावहारिक होगा। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि मार्ग के निर्माण की प्रक्रिया को तत्काल प्रारंभ किया जाए, ताकि आम जनता को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
इस मामले को विधायक नंदकिशोर गूर्जर भी इससे पूर्व दिशा की बैठक में उठा चुके हैं अधिकारियों ने शीध्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन भी दिया था लेकिन आज तक स्थिति जस की तस बनी हुई है
सांसद की इस पहल से स्थानीय जनता में इस परियोजना के शीघ्र कार्यान्वयन की उम्मीद बढ़ गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button