विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
सीकर ,रीगंस। सीसीए शिक्षण संस्थान रीगंस की संस्थापिका स्वर्गीय रीता चंद्र सक्सेना की 28 वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को रोटरी क्लब रींगस व सीसीए शिक्षण संस्थान समूह व सर्व समाज रींगस के द्वारा आयोजित 12वे स्वैच्छिक रक्त दान शिविर में कुल 171 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद्र सक्सेना ने की। कार्यक्रम में खण्डेला विधायक श्रीमान सुभाष मील, उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता, वैद्य शम्भू दयाल शर्मा, डॉ रविंद्र लाटा,सूर्य मंडल समाज सेवा समिति के अध्यक्ष हरिप्रसाद बलोदा,पार्षद राकेश भादुपोता, लोकेश कुमावत ,अमित कुमावत ,हरदयाल बलोदा ,राजकुमार धायल, ओम प्रकाश बूड़ी ,पार्षद प्रतिनिधि तेजपाल कुमावत, गोगराज भामू, महेंद्र बावलिया, विजेंद्र सामोता ,आस्था क्लासेज के रामलाल चौधरी, रोटरी क्लब के पूर्व सहप्रांतपाल एवं सीसीए शिक्षण संस्थान के सचिव डॉ. अजय सक्सेना एवं कविता सक्सेना,सहप्रांतपाल डाॅ. भंवर सिंह ताखर, रोटरी अध्यक्ष अर्जुन सिंह लांबा, सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व अध्यक्ष श्री रघुनाथ जाट,पूर्व सचिव डॉ. विनोद कुमार गुप्ता,रोटेरियन सुभाष बिजारणिया,रोटेरियन दीपक बाजिया, रोटेरियन झाबर बिजारणिया,रोटेरियन अनिल मीणा ,रोटेरियन रघुवीर सिंह तंवर, रोटेरियन ललित कुमार अग्रवाल,रोटेरियन बाबूलाल कंप्यू सॉफ्ट के निदेशक रणजीत लांबा,बनवारी लाल धायल,डाॅ. एच एस धायल, पोखरमल धायल, रोटरी क्लब से डॉ माधव सिंह ,रोटेरियन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कसेरा,रोटेरियन गिरिराज कयाल,अमित गिनोरिया सहित रींगस एवं आसपास क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का उद्देश्य न केवल रक्तदान को बढ़ावा देना था, बल्कि स्व. रीता सक्सेना के शिक्षा,सेवा और समाज के प्रति समर्पण को श्रद्धांजलि अर्पित करना भी था।रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। पार्षद लोकेश कुमावत, महेंद्र सामोता, डॉ बलबीर सिंह ताखर ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष पर रक्तदान किया व अभिषेक शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी रितु शर्मा के साथ रक्तदान किया ।कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए रोटरी क्लब रींगस, CCA शिक्षण संस्थान को बधाई एवं साधुवाद दिया गया।

“एक यूनिट रक्त – एक जीवन का उपहार”
यह संदेश जन-जन तक पहुँचाने के लिए यह आयोजन प्रेरणादायक रहा। शिविर का संचालन स्काउटर झाबरमल निठारवाल ने किया एवं सीसीए शिक्षण संस्थान के स्काउट ने अपनी सेवाएं दी।



