गोड्डा

तीन दशकों से बहते गंदे पानी और कीचड़ से परेशान थे ग्रामीण, नहीं मिला सहयोग

 कैथिया गांव में ग्रामीणों ने दिखाई एकजुटता सड़क की सफाई कर पेश की मिसाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बसंतराय/गोड्डा : प्रखंड क्षेत्र के कैथिया गांव में मुख्य सड़क पर नाला के अभाव में सड़क कीचड़मय हो गया था। ग्रामीणों को चलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसे देखते हुए ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर जेसीबी मशीन के द्वारा कैथिया गांव के मुख्य सड़क का साफ सफाई करा कर मिसाल पेश की। ग्रामीणों की यह पहल क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है।
ग्रामीणों ने बताया की गांव को मुख्य सड़क से जोड़ा गया है लेकिन आज तक सड़क के दोनों किनारे नाले के अभाव में गांव घरों का गंदा पानी सड़क पर बहता है। जिसे आने जाने वाले राहगीर तथा ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। कभी-कभी दोपहिया वाहन चालक पीसीसी सड़क पर कीचड़ रहने से फिसल कर दुर्घटना का शिकार हो रहे थे। बताया जाता है की सड़क पर लंबे दिनों से जमे कचरे और गंदगी की सफाई लंबे दिनों से नहीं किया गया था। जिससे कचरा धीरे धीरे सड़ गया और उसमें दुर्गंध होने लगे। वही मच्छरों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो गई है जिससे लोगों को इस सड़क से होकर गुजरना मुश्किल हो रहा है। बारिश होने पर भी सड़ा कीचड़ पीसीसी सड़क पर आ जाता है जिससे लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं मच्छरों के कारण आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जमे कचरे और गंदगी की ग्रामीण ने आगे आकर साफ सफाई अभियान चलाया गया। आगे ग्रामीणों ने कहा की सड़क पर जमे गंदगी और कचरों को शीघ्र नहीं हटाया जाता तो गांव में संक्रामक बीमारी फैलने का डर सता रहा था। गांव के पीसीसी सड़क के दोनों किनारे जब तक नाला निर्माण नहीं किया जता है। सड़क पर कीचड़ और गंदगी फैलते रहेगा। ग्रामीणों ने यथाशीघ्र सड़क के दोनों किनारे नाला निर्माण कराने का मांग किया हैं। मौके पर ग्रामीण मुजफ्फर इक्वाल, जमशेद, इमरान, जुलशो, जहांगीर, मंसूर, भद्दो, शमसुल, जलील,नसीर, शंभू ठाकुर, चंदन कुमार दस , मंटू यादव, आदि मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button