ललितपुर

बाल दिवस पर पुलिस परिवार के होनहार बच्चों को किया सम्मानित

प्रथम वामा खेलोत्सव के विजेताओं को एसपी ने प्रदान किए प्रशस्ति पत्र

खेल प्रतिभाओं का बढ़ाया उत्साह
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। बाल दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में पुलिस परिवार के बच्चों की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रथम वामा खेलोत्सव के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। एसपी संजीव कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अगस्त 2026 में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परिवार के बच्चों के लिए विभिन्न आयु वर्गों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों की सराहना और उत्साहवर्धन के लिए पुलिस मुख्यालय लखनऊ स्तर से प्रशस्ति पत्र जारी किए गए थे। इसी क्रम में शनिवार को बाल दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने विजेता बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों को जीवन में निरंतर आगे बढऩे, खेलों के प्रति रुचि बनाए रखने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु वर्गों के बालक एवं बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 40 मीटर दौड़ (12 वर्ष अथवा उससे कम आयु वर्ग): बालक वर्ग में उमैर (पुत्र अरसद खान, मुख्य आरक्षी) तथा बालिका वर्ग में यशी (पुत्री राहुल प्रताप, आरक्षी आर्मोरर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ (12 वर्ष से अधिक एवं 15 वर्ष तक): बालक वर्ग में हर्षवर्धन पाल (पुत्र चन्द्रमोहन पाल, मुख्य आरक्षी) तथा बालिका वर्ग में प्रज्ञा सिंह (पुत्री मनोरमा, महिला मुख्य आरक्षी) विजेता रहीं। 100 मीटर दौड़ (12 वर्ष से अधिक एवं 15 वर्ष तक): बालक वर्ग में भौमिक सिंह (पुत्र विनय कुमार, मुख्य आरक्षी) तथा बालिका वर्ग में रिषिका (पुत्री अनिल कुमार, मुख्य आरक्षी) ने प्रथम स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ (15 वर्ष से अधिक एवं 18 वर्ष तक): बालक वर्ग में सार्थक (पुत्र सतीश कुमार, मुख्य आरक्षी) तथा बालिका वर्ग में अनामिका (पुत्री महेन्द्र प्रसाद, मुख्य आरक्षी) प्रथम स्थान पर रहीं। इसके माध्यम से पुलिस परिवार के बच्चों को खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करने का संदेश दिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button