खेलबाराबंकी

क़ाज़ी शहाबुद्दीन शाह नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट शहाबपुर

बांसा क्रिकेट टीम ने फाइनल मैच जीत कर ट्रॉफी अपने नाम की

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

बाराबंकी। अली क्वाथ हाउस नबीगंज बाराबंकी के सौजन्य से कस्बा शहाबपुर मे आयोजित हज़रत काजी शहाबुद्दीन शाह नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट मे बांसा क्रिकेट क्लब ने फाइनल मैच जीत कर ट्रॉफी पर किया कब्जा। विजेता टीम को वरिष्ठ नेत्र सर्जन डा0 विवेक कुमार वर्मा ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।

कस्बा शहाबपुर में सोमवार की रात्रि में अली क्वाथ हाउस के प्रोपाइटर मो0 इलमास द्वारा कराए गए हज़रत शहाबुद्दीन शाह नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट मे क्षेत्र की 16 टीमों ने भाग लिया टूनामेंट का उद्घाटन वरिष्ठ नेत्र सृजन डा0 विवेक सिंह वर्मा ने फीता काट कर किया। हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमियों ने रातभर जागकर सभी मैचों का आनन्द लिया।प्रतिभाग करने वाली टीमो मे रजा क्रिकेट क्लब शहाबपुर, ज़ैद क्रिकेट क्लब रामपुर, राशिद क्रिकेट क्लब शहादतगंज, आमिर क्रिकेट क्लब नैनामाऊ,फुजैल क्रिकेट क्लब सुसुई शहाबपुर, आमिर क्रिकेट क्लब दक्षिण, मोहसिन क्रिकेट क्लब कंधाईपुर,मेराज क्रिकेट क्लब अछेछा, आलापुर क्रिकेट क्लब, देवकली क्रिकेट क्लब, आदि टीमों ने अपना अपना प्रदर्शन दिखाया ।
टूनामेंट का फाइनल मैच शहाबपुर क्रिकेट क्लब व बांसा क्रिकेट क्लब टीम के बींच खेला गया जिसमें शहाबपुर क्लब टीम ने 4 ओवरों में 27 रन पर ही सिमट गयी जिसका पीछा करते हुए बांसा क्रिकेट क्लब ने मात्र दो ओवर में ही मैच जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
कमेटी सदस्य में मुख्य रुप से इलमास अंसारी (अली क्वाथ हाउस)फुरकान अंसारी, इस्लामुद्दीन गुल्ला, फुजैल अंसारी, अकरम, मो जैद, गुफरान, शशि भुर्जी,मनीष सभासद,मौनू सैनी आदि के साथ साथ हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमियों का जमावड़ा लगा रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button