बाराबंकी

नारी सशक्तिकरण की मिसाल महारानी अहिल्याबाई होलकर।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बाराबंकी। महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने शासन करते हुए नारी सशक्तिकरण की मिसाल दी। वह किंचित विचलित हुए बिना मराठा साम्राज्य के हितों की रक्षा के लिए कई युद्धों का नेतृत्व किया।
उक्त विचार गुरुवार को मसौली ब्लाक सभागार मे आयोजित अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कही उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर की किसी सरकार में जयंती नहीं मनाई गई। भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश उनकी त्रिशताब्दी जयंती मना रहा है।
पूर्व सांसद ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर महिलाओं को रोजगार एव वैधव्य महिलाओं को सम्मान दिलाया। कार्यक्रम मे विद्युत सखी देवकी, श्यामावती, रचना निगम, बैंक सखी ममता वर्मा, सीमा वर्मा, किरन नितिका, स्वास्थ्य सखी सुरेखा, रेखा, मनरेगा मेट किरन को प्रसस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। तथा अबू हमजा मो0 तालिब को खीर खिलाकर अन्न प्रास्स्न् कराया। अंत मे कार्यक्रम संयोजक भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत वर्मा ने लोगो का आभार व्यक्त किया।
इस मौक़े पर ब्लाक प्रमुख रईस आलम, खण्ड विकास अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, रनर प्रमुख प्रत्याशी अंशु वर्मा, एड़ीओ पंचायत जानकीराम, राजकुमार सोनी, आशीष वर्मा, रामकेवल वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button