जालौन
अयोध्या से आए महंतों ने कराया वनखण्डेश्वर हनुमान मंदिर पुनर्निर्माण का भूमि पूजन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। नगर के मां वनखण्डी देवी शक्तिपीठ स्थित श्री वनखण्डेश्वर हनुमान मंदिर के पुनर्निर्माण से पूर्व विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सिद्धपीठ हनुमान गढ़ी अयोध्या से पधारे महंत राजू दास जी महाराज, महंत जमुना दास जी महाराज तथा ऋषभदेव महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर शिलान्यास कराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
रविवार दोपहर अयोध्या से आए महंत राजू दास जी मां वनखण्डी देवी शक्तिपीठ पहुंचे, जहां आचार्य आनंद महाराज के सानिध्य में मंदिर पुनर्निर्माण का विधिवत पूजन कराया गया। इस दौरान महंत राजू दास जी महाराज ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बताया कि मंदिर का नाम “मनैकामना पूरण हनुमान मंदिर” रखा जाएगा। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पूजन के दौरान भीषण गर्मी के बीच जैसे ही उन्होंने प्रभु से कृपा की प्रार्थना की, कुछ ही मिनटों में मौसम बदल गया और उनकी मनोकामना पूर्ण हुई। उन्होंने लोगों से सनातन धर्म की रक्षा का संकल्प लेने, गौमाता की सेवा करने तथा संतों की संगत अपनाने का संदेश दिया। साथ ही समाज में जातिगत भेदभाव से ऊपर उठने और घर-घर सामूहिक सुंदरकांड पाठ कराने का आह्वान किया। इस अवसर पर मां वनखण्डी देवी शक्तिपीठ के महंत जमुना दास जी महाराज, ऋषभदेव महाराज, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बना, मनोज राजपूत, अरविंद यादव, दीपक धवन, शिव सिंह राठौर, दीपक दास (अयोध्या), प्रिंस दास, आसू दास, अंकित, अमरदीप पाण्डेय, सुबोध द्विवेदी, बब्लू राणा, आनंद शर्मा, कुलदीप शर्मा, कन्हैया मिश्रा, देवेंद्र गुप्ता, कोमल सिंह, दिग्विजय सिंह, जय नारायण अवस्थी, धर्मेंद्र निषाद, रामजी द्विवेदी, ऋषभ द्विवेदी, देवेंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप पाठक, कल्लू पुरवार, अमित गुप्ता, अनिल आचार्य, मुरली, पियूष सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

