भरत पुर

बयाना में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक

नगरपालिका की लापरवाही से लोग परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
भरतपुर- बयाना शहर में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार विभाग और बयाना नगरपालिका की लापरवाही का खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। ताजा मामला द्वारिका प्रसाद तिवारी निवासी मीराना रोड़ का है, जिन पर उनके ही घर की छत पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार बंदरों का झुंड अचानक छत पर आ गया और हमला कर दिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं दूसरी घटना जैन गली निवासी लक्ष्छी राम गुप्ता के साथ हुई। वे बाजार में सब्जी खरीद रहे थे, तभी एक आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का उपचार बयाना उपजिला अस्पताल में जारी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन नगरपालिका की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल शहर में डर और आक्रोश का माहौल है। अब देखना यह है कि प्रशासन कब जागता है और बयाना वासियों को इस समस्या से राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button