अमरोहा

अमरोहा में युवती का हाथ पकड़ने पर हुआ विवाद

शराबी युवक और परिवार के बीच पथराव और मारपीट, दोनों पक्षों के 6 लोग घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद की हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा में एक शराबी द्वारा युवती का हाथ पकड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में पथराव और मारपीट शुरू हो गई।घटना सोमवार की देर रात की है। दयाशंकर पुत्र कलुआ अपने घर पर सो रहा था। तभी उसका पड़ोसी शराब के नशे में घर पर आया और उसकी पुत्री रेनिका का हाथ पकड़ लिया। इस पर दयाशंकर के भाई नरेंद्र ने विरोध किया और शराबी को वहां से जाने को कहा।इस बात से नाराज होकर शराबी ने अपने परिवार के साथ मिलकर दयाशंकर के घर पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद लाठी-डंडे लेकर मारपीट करने लगे। इस हमले में दयाशंकर, उसका भाई नरेंद्र और उसकी पुत्रियां मोनिका व रेनिका घायल हो गईं।दूसरी ओर, दूसरे पक्ष के धर्मेंद्र और अमित (पूरन के पुत्र) भी इस झगड़े में घायल हुए। घायल परिजनों के साथ दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर ले ली है और सभी छह घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button