शामली
कांधला पालिका में चेयरमैन के खिलाफ बढ़ी नाराजगी
अशोक बाबू के निलंबन पर सभासदों में रोष, ब्रह्मचारी आशुतोष महाराज ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कांधला। नगर पालिका में मुख्य लिपिक अशोक कुमार के निलंबन को लेकर चेयरमैन नजमुल इस्लाम के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है। कई सभासदों ने फैसले का विरोध जताया है। वहीं, ब्रह्मचारी आशुतोष महाराज ने चेयरमैन के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर कर वक्फ संपत्ति को लेकर आरोप लगाए हैं। उन्होंने विकास कार्यों में भेदभाव और सफाई व्यवस्था बदहाल होने का मुद्दा भी उठाया है। मामले को लेकर पालिका में चर्चाएं तेज हैं।

