अमरोहा

अमरोहा में सीमेंट से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी

मंत्री व विधायक का फंसा काफिला, रुक कर जाना चालक का हाल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : अमरोहा के गजरौला में दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई l ट्राली में सीमेंट के कट्टे भरे हुए थे l हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया l इसी दौरान वहां से गुजर रहे उत्तर प्रदेश के होमगार्ड विभाग के राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति और विधायक राजीव तरारा का काफिला भी जाम में फंस गया l दोनों नेता तुरंत गाड़ी से उतरकर मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर चालक का हाल-चाल जाना l इसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली को हटवाकर रास्ता साफ कराया और जाम में फंसे काफिले सहित अन्य वाहनों को निकलवाया l घटना रविवार सुबह करीब 10:00 कि है l जानकारी के अनुसार रहमापुर गांव निवासी अंकित सीमेंट के कट्टे भरकर गढ़ क्षेत्र से झनकपुरी जा रहे थे l एलआईसी दफ्तर के सामने अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पलटते हुए हाईवे की सर्विस रोड पर जा गिरा l हादसे में चालक को मामूली चोटे आई l इसी दौरान जुबिलेंट फैक्ट्री से मंडी धनोरा में एक कार्यक्रम के लिए जा रहे मंत्री धर्मवीर प्रजापति और विधायक राजीव तरारा का काफिला वहां पहुंचा l हादसे की वजह से लगे जाम में काफिला भी फस गया l जानकारी मिलने पर दोनों नेता मौके पर गए और चालक से बातचीत की l प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया था l जिससे सर्विस रोड पर जाम की स्थिति बन गई l वाहन हटवाने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया l और मंत्री व विधायक का काफिला आगे रवाना हो गया l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button