सिंगरौली

सरस्वती विद्यालय विन्ध्यनगर में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम प्राथमिक स्तर का सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के द्वारा आयोजित सरस्वती शिशु मंदिर विन्ध्यनगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज दिनांक 19.11.25 को विद्यालय में माताओं के लिए माताओं के द्वारा सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उदेद्श्य महिलाओं को उनके भीतर विद्यमान् सात शक्तियों का बोध कराना था।
ये सप्तशक्तियाॅ है- , वाक्, कीर्ति, स्मृति, मेधा, धृति और क्षमा। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता  उपासना सिंह-समाज सेविका एवं  अर्चना मिश्रा-शिक्षिका, शाहपुर शा. विद्यालय विन्ध्यनगर रहीं। इन्होंने अपने वक्तव्य के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने तथा समाज में एवं घर परिवार में सकरात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया। कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण एवं भारत के विकास में नारी का योगदान विषय पर अपना सारगर्भित उद्बोधन दिया। कार्यक्रम की संयोजिका विद्यालय की सहव्यवस्थापिका  गायत्री श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के साथ कार्यक्रम अध्यक्ष  जितेन्द्र कौर थापर-प्राचार्य शासकिय विद्यालय शाहपुर, महाकोशल प्रान्त के प्रान्त प्रमुख शिवानन्द सिन्हा, सिंगरौली जिला के जिला सचिव डाॅ. सुशील सिंह चन्देल, विभाग समन्वयक मुद्रिका प्रसाद दुबे एवं विभिन्न विद्यालय की संयोजक दीदीयाॅ एवं मातृशक्तियाॅ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दो मातृशक्तियों  गुड़िया रानी एवं  शीला रस्तोगी को सम्मानित करना रहा, जिन्होनें विषम परिस्थितियों में अपने पाल्य को पढ़ा-लिखा कर योग्य बनाया। सम्पूर्ण कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्य  नीलम गुप्ता के मार्गदर्शन व विद्यालय के सप्तशक्ति संगम के सह संयोजिका  चित्रा भारती एवं  रेखा श्रीवास्तव के संयोजन में सम्पन्न हुआ। अन्त में कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ सम्पन्न हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button