
पारिवारिक ड्रामा और मनोरंजन का जबरदस्त संगम
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बड़ौत (बागपत)। गांव की मिट्टी से जुड़ी कहानियों को पर्दे पर उतारने की दिशा में एक और शानदार पहल की गई है। बागपत क्षेत्र के गांव टयोढी निवासी नागेंद्र शर्मा जी के निर्देशन और निर्माण में पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म “बहू कमाल की” की शूटिंग इन दिनों हिसावदा गांव में जोरों पर चल रही है। यह फिल्म एक बहू के इर्द-गिर्द घूमती है, जो परिवार को तरह-तरह के अनोखे तरीकों से परेशान करती है। कहानी में कॉमेडी, पारिवारिक ड्रामा और दिलचस्प मोड़ दर्शकों को बांधे रखने का वादा करते हैं।फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इन कलाकारों में नवरंग, नागेंद्र शर्मा, अनिल राघव, राजीव डांगी, सुरेंद्र मलानिया, रिमशा, पूजा सिरोही, रेणुका चौधरी, सौरभ चौधरी, अतुल, लीलू प्रधान और राजपाल डेढ़ा शामिल हैं। इसके साथ ही फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में सुरेंद्र मलानिया ने बेहतरीन अभिनय किया है। वहीं कांस्टेबल के रोल में सौरभ चौधरी और महिला कांस्टेबल की भूमिका में मनीषा कश्यप ने अपनी अदाकारी से सभी को प्रभावित किया है। निर्देशक नागेंद्र शर्मा ने बताया कि “हमारा उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ समाज में पारिवारिक रिश्तों के महत्व को भी उजागर करना है। फिल्म पूरी तरह पारिवारिक दर्शकों के लिए उपयुक्त है।”स्थानीय लोगों में फिल्म को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। शूटिंग देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ रही है और सभी इस फिल्म के रिलीज़ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



