औषधि, खाद्य एवं क्लीनिकल प्रतिष्ठानों की लाइसेंस सत्यापन एवं अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु की गई कार्रवाई
Action taken to verify licenses of pharmaceutical, food and clinical establishments and ensure compliance

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशानुसार औषधि, खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों की संयुक्त जांच की गई। इस जांच में फूड सेफ्टी ऑफिसर , ड्रग इंस्पेक्टर तथा जिला डाटा मैनेजर-IDSP शामिल थे। संयुक्त जांच दल ने माँ नित्य काली मेडिकल हॉल, अशोक मेडिकल हॉल, अग्रवाल मेडिकल एवं चांदपुर नर्सिंग होम मेडिकल एवं झारखंड मेडिकल हॉल पाकुड़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्रग लाइसेंस, फूड लाइसेंस एवं क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट लाइसेंस की वैधता एवं अभिलेखों का सत्यापन किया गया। अधिकारियों ने सभी प्रतिष्ठान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी आवश्यक लाइसेंस समय पर नवीनीकृत रखें एवं संबंधित नियमों और मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। इस कार्रवाई का उद्देश्य जिले में औषधि, खाद्य पदार्थों एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखना है, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं प्रमाणित सेवाएं उपलब्ध हो सके।



