मथुरा

बरसाना की लठामार होली देखकर लाैट रहे दो दोस्त तालाब में डूबे

एक शव मिला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। कोसीकलां के मीना नगर निवासी तीन दोस्त बरसाना में होली देखने के बाद लौट रहे थे। रास्ते में वे नंदगांव क्षेत्र के आशेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन के लिए रुक गए। इसी दौरान दो दोस्त तालाब में नहाने उतर गए, जहां गहरे पानी में चले गए। घटना की जानकारी होने पर परिजन और पुलिस माैके पर पहुंच गई। तीन दोस्त सक्षम (15 वर्ष), रवि (17 वर्ष)  और कार्तिक बरसाना होली देखने आए थे। यहां से वह लाैट रहे थे। कार्तिक ने बताया कि सक्षम और रवि नहाने के लिए तालाब में उतरे थे, लेकिन कुछ ही देर में वे गहराई में चले गए और डूबने लगे। यह देखकर कार्तिक घबरा गया और कोसी चला गया। घटना की सूचना कार्तिक ने शाम करीब साढ़े पांच बजे मृतकों के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने तालाब में खोज अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद रात करीब पौने बारह बजे सक्षम का शव तालाब से बरामद किया गया, जबकि दूसरे किशोर की तलाश देर रात तक जारी रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। देर रात तक दूसरे किशोर की तलाश जारी रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button