ललितपुर
वनवासी समाज का विकास ही हमारा लक्ष्य…… के.एल भाटिया
वनवासी छात्रावास पर सबरी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
तालबेहट ललितपुर। सेवा समर्पण संस्थान वनवासी छात्रावास टेकरी पर मां सबरी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम कल विधिवत सम्पन्न हुआ। मंदिर निर्माता कुंदन लाल भाटिया अध्यक्ष फ्रंटियर ग्रुप ने परिवार सहित पूजा अर्चना की। तत्पश्चात पूर्णाहूति के साथ मंदिर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। इसके उपरांत छात्रावास परिसर में ही एक गोष्ठी आयोजित की गई । जिसमें मुख्य अतिथि कुंदन लाल भाटिया अध्यक्ष फ्रंटियर ग्रुप, विशिष्ट अतिथि अनुरुद्ध उपाध्याय डीआरएम झांसी, हीरालाल खत्री अध्यक्ष कानपुर महानगर, चेतन भाटिया डायरेक्टर एलॉय स्टील, रामकिशन खेड़िया प्रांत संरक्षक , कपिल भाटिया,अनुराग मिश्रा डिप्टी सीएमई रेलवे, रमेश भाटिया वाराणसी, अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचरण शहरिया प्रांतीय उपाध्यक्ष ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान में वनवासी समाज सबसे पिछड़े पायदान पर खड़ा है इसके विकास के लिए हमें जो भी प्रयास करने पड़ेग़े,उसे हम सब मिलकर करेंगे और वनवासी समाज को विकास की पंक्ति में आगे लाएंगे।
इससे पूर्व आनंद जी क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने वनवासी समाज के लिए सेवा समर्पण संस्थान द्वारा पूरे देश में किए जा रहे कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
डीआरएम झांसी ने कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए और वनवासी समाज के लिए लिए किए जा रहे पुनीत कार्य की सराहना की। सीए राजनारायण तिवारी ने मां सबरी छात्रावास तालबेहट की नींव से लेकर छात्रावास और मंदिर बनने तक के मेहनती सफर की विस्तार पूर्वक चर्चा की।
इस सबके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात विजय बाबा कबूतरा ने मां सबरी पर गीत प्रस्तुत किया।
इसके बाद अतिथियों का परिचय स्वागत , सम्मान नगर व जिला समिति के कार्यकर्ताओं के द्वारा अंग वस्त्र, माला, रोरी चंदन लगा कर किया गया। सबरी छात्रावास के छात्र समित, एवं राज की टोली द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अंत में सभी अतिथियों और विभिन्न क्षेत्रों से आए शहरिया समाज में विशिष्ट योगदान देने वाले पुजारी, वैध, माते, घोलनाओं का सम्मानित किया गया। अंत में सभी लोगों लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में सलिल नेमानी प्रांत मंत्री, अनिल नेमानी संभाग अध्यक्ष, आर के शुक्ला प्रांत प्रचार प्रमुख, अजय शंकर दीक्षित उपाध्यक्ष कानपुर छात्रावास, विवेक शुक्ला जिला मंत्री कानपुर, मधुमति शुक्ला सदस्य कानपुर छात्रावास, मनोज तिवारी, सतेंद्र मिश्रा छात्रावास प्रमुख, लक्ष्मी शंकर गोस्वामी संरक्षक, रामगोपाल गोस्वामी संरक्षक, जी एस परिहार, डॉ विशाल पाठक चिकित्साधीक्षक सामुदायिक स्वस्थ केंद्र तालबेहट, रवि बिलगैयां जी प्रबंधक सनराइज इंटर कॉलेज, हाकिम सिंह,जिलाध्यक ललितपुर, रमेश दुबे, काशीनाथ नायक, सुबोध गोस्वामी, डॉ जगबीर सिंह, राजेंद्र शर्मा, पवन कौशिक, डॉ हरिश्चंद्र झा, एम पी दीक्षित, विक्रांत गौर, देशराज शहरिया, मदन शहरिया, बृजेंद्र सोनी, सामाजसेवी अतुल सोनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कपिल मिश्रा, नरेंद्र सिंह बुंदेला व महेश रिछारिया ने संयुक्त रूप से किया। अंत में रामचरण शहरिया प्रांतीय उपाध्यक्ष ने सभी लोगों के आभार व्यक्त किया।



